पीडि़त ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
उरई। काफी समय से न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए किराएदार पर दबाव बना रहा था। इसी बीच हुए लाक डाउन का फायदा उठाकर मकान मालिक ने घर के अंदर से ही दुकान की दीवाल तोडक़र सामान गायब कर दिया। दुकानदार को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस से लिखित रूप से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गोपालगंज निवासी सुलेमान खां ने कोतवाली पुलिस को शिकयाती पत्र देकर बताया कि विगत कई सालों से उसका दुकान की किराएदारी को लेकर मकान मालिक सुधीर कुमार शर्मा के साथ कोर्ट में मामला विचाराधीन है जिसका किराया भी वह कोर्ट में जमा कर रहा है। विगत दिनों कोरोना वायरस को लेकर किए गए लाक डाउन में जब दुकान बंद रही तभी मकान मालिक ने लाक डाउन का फायदा उठाकर मकान के अंदर से दीवाल तोडक़र दुकान में रखा लगभग पचास हजार का सामान गायब कर दिया। 20 मई को जब वह दुकान खोलने पहुंचा तब उसे इसकी जानकारी हुई। सुलेमान खां ने संतोष कुमार तथा सुधीर कुमार पुत्रगण राजेंद्र कुमार, पीयूष पुत्र मुन्ना, उर्मिला पत्नी सुधीर कुमार एवं आशीष पुत्र सुधीर कुमार पर आरोप लगाकर कोतवाली में लिखित रूप से शिकायत की है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया है।







Leave a comment