सिरसा कलार। सिरसा कलार थाना से चोरी के शक में पकड़ा गया युवक पुलिस को चकमा देकर हवालात से भाग निकला जिससे थाना पुलिस में हडक़ंप मच गया। पुलिस सारी रात उसे ढूंढती रही लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
कस्बा सिरसा कलार निवासी मुन्ना भास्कर को गुरुवार को पुलिस ने गश्त के दौरान मस्जिद के पीछे से पकड़ कर हवालात में डाल दिया था। रात में खाना खाकर वह लघुशंका का बहाना करके थाने के बगल वाले नाले में कूद कर भाग निकला। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि लाक डाउन के चलते पूरी रात उनकी ड्यूटी कालपी व आटा टोल टैक्स पर रहती है। लाक डाउन में छोटी मोटी चोरियां होती रही हैं। इसमें लल्ला शुक्ला की सौर उर्जा प्लेट की चोरी, प्राइमरी स्कूल का गैस सिलेंडर व बैटरी चोरी हो गई थी जिसके चलते पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई थी। कल रात मुन्ना भास्कर पुलिस को देखकर भाग गया जिसे पुलिस वालों ने बड़ी मुश्किल से मस्जिद के पीछे पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि रात में आटा टोल टैक्स पर उन्हें सूचना मिली मुन्ना भास्कर हवालात से भाग गया है। पुलिस पूरी रात उसके घर व कस्बे में घूमती रही लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका। कस्बे में अब तब जितनी भी चोरियां हुई हैं उसमें वह जरूर शामिल रहा है।

Leave a comment