एट। रात में हाइवे किनारे अधेड़ का सड़ा गला शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
एट थाना क्षेत्र के गिरथान बाईपास से जुड़े शाहपुरा गांव के लिए गए रास्ते के किनारे खंती में लगभग 42 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला। रात में वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अधेड़ की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अधेड़ कई दिनों से हाइवे किनारे घूमता फिरता दिखाई देता था और होटलों पर मांग कर खाना खाता था। थानाध्यक्ष विनोद पांडेय का कहना है इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।







Leave a comment