उरई। नगर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न देने पर पिता को चाकू मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी महेंद्र (32 वर्ष) पुत्र शिवशंकर ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे। पिता ने मना किया तो उसने अपने पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। जख्मी हालत मे शिवशंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि हमलावर युवक मानसिक रूप से कमजोर है। घटना के वक्त घर की महिलाएं वट सावित्री की पूजा करने गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर एसआई लालबहादुर यादव ने अस्पताल पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की।







Leave a comment