
पुण्य तिथि पर याद किए गए पं. जवाहर लाल नेहरू
उरई। बुधवार को शहीद भवन कांग्रेस दफ्तर अजनारी रोड पर आधुनिक भारत के निर्माता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने काली पट्टी माथे पर बांधकर उपवास रखा एवं प्रदेश सरकार से गिरफ्तार किए गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई एवं अनुज मिश्रा जिलाध्यक्ष कांग्रेस और 59 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि चाचा नेहरू देश की जनता के सच्चे दिल से हितैषी थे जो आज की राजनीति में नहीं दिख रहा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेमनारायण पाल ने कहा कि चाचा नेहरू भारत की विकास योजनाओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस अवसर पर रेहान सिद्दीकी निवर्तमान शहर अध्य्क्ष उरई, संतोष ठाकुर, राजीव नारायण मिश्रा, दीपांशु समाधिया (प्रभारी प्रशासन), राजेश तिवारी, गुलाब खां, अरविंद दुबे, सीताराम वर्मा, शेर सिंह, सिद्धार्थ दिवौलिया, फैजान उल हक, दिलीप राजपूत, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment