कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने नगर के राजेपुरा रामचबूतरा में घर में घुसकर बलवा करने के मामले में संतोष कुमार गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर अनस व हदीस व चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a comment