जालौन। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब पंचर, नाई व मोची की दुकानों को प्रतिदिन सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने जानकारी देकर बताया कि दुकानदारों व आम जनता की परेशानियों को देखते हुए 29 मई से नाई, मोची व पंचर की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इन दुकानों पर दाएं और बाएं का नियम लागू नहीं होगा। यह दुकानें प्रतिदिन बाजार खुलने के समय सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक खोली जा सकती हैं।

Leave a comment