जालौन। टिड्डी दल के हमले को लेकर सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्र के किसानों को सचेत करें। यदि कहीं टिड्डियों के हमले की जानकारी मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि इस समस्या का निदान किया जा सके।
एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं तहसीलदार बलराम गुप्ता की उपस्थिति में तहसील परिसर में टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ बैठक की गई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि यह समय काफी कठिन है एक ओर देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो दूसरी ओर टिड्डी दल के हमले की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। एेसे कठिन समय में धैर्य न खोएं और सजगता से कार्य को अंजाम दें। टिड्डी दल के संभावित हमले लेकर अपने अपने क्षेत्र के किसानों को सूचित और सजग करें। उन्हें बताएं कि यदि कहीं टिड्डियों का हमला होता है तो ऊंचा शोर करें, कीटनाशक आदि का छिडक़ाव करें ताकि नुकसान कम से कम हो। यदि कहीं टिड्डियों का हमला होता है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें ताकि इस समस्या का निदान किया जा सके।







Leave a comment