माधौगढ़। एक युवक द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष ने तहरीर देकर युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने फेसबुक टिप्पणी का स्क्रीनशाट भेजते हुए आरोप लगाया कि युवक राहुल द्विवेदी पुत्र स्व. दिनेश चंद्र द्विवेदी निवासी गांधी नगर माधौगढ़ ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग 8 मार्च को फेसबुक पर टिप्पणी की थी। हालांकि इस पोस्ट को कुछ ही सेकेंड में डिलीट कर दिया गया था लेकिन कुछ लोगों ने उसका स्क्रीनशाट लेते हुए बसपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया जिसके बाद जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने पूरे मामले को माधौगढ कोतवाली में भेजते हुए मुकदमा दर्ज कराया। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a comment