माधौगढ़। तीन दिन पूर्व रेंढऱ थाने के रूरा गांव में महिला के पाजीटिव निकलने के बाद से पूरे गांव को पुलिस की निगरानी में सीज कर दिया गया। न किसी को गांव में जाने की इजाजत है न गांव से बाहर आने की। प्रशासन ने एतिहायत के तौर पर सारे जरूरी इंतजाम किए हैं ताकि गांव में कोई संक्रमण पनपने न पाए।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर और एसपी डा. सतीश कुमार ने गांव में दौरा कर पीडि़त परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए उनकी राशन पानी की व्यवस्था पूछी तो वहीं जरूरी निर्देश दिए। गांव की चौकचौबंद व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय शर्मा तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति सहित सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment