माधौगढ़। चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से बालू ले जा रहे दो ट्रकों को कोतवाल सुनील यादव ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया।
इंस्पेक्टर सुनील यादव ने चार्ज लेते हुए अवैध खनन पर सख्ती बरतते हुए कहा था कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर खनन नहीं करने दिया जाएगा। उसके बावजूद कुछ लोग सांठगांठ से चोरीछिपे ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू खनन का काम कर रहे थे। तहसील तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोक लिया गया। इनके चालक राहुल पुत्र रामकिशुन निवासी माधौगढ़ व मोनू पुत्र मुन्नीलाल निवासी हदरुख ट्रैक्टरों के कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके जिसकी वजह से दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस ने सीज कर मय ट्राली थाने में खड़ा करवा दिया।

Leave a comment