जालौन। लाक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी जीतू, प्रीतू, रेशू, ऋषिकेश, बाबूलाल, राहुल, अजयपाल, गोपालजी, शिवम व सतेंद्र कुमार कोराना माहामारी के बीच लागू लाक डाउन का उल्लंघन कर झुंड बनाकर बैठे थे और एक दूसरे से झगड़े पर आमादा थे। इसकी सूचना जैसे ही कोतवाली में तैनात एसआई त्रिलोकीनाथ मिश्रा को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने कोतवाली लाकर सभी के खिलाफ लाक डाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की।






Leave a comment