जालौन। पिपरमेंट पिराई के प्लांट से चालीस लीटर मैंथा आयल चोरी करने एवं प्लांट में आग लगाने की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी बालकराम तिवारी ने पुलिस को बताया कि उरगांव में उनका पिपरमेंट पिराई का प्लांट लगा है। बीती रात पिपरमेंट की पिराई होने के बाद चालीस लीटर पिपरमेंट का आयल उन्होंने प्लांट पर बने कमरे में एक कैन में रख दिया था। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह और मजदूर घर चले गए। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे गांव के लोगों ने देखा कि प्लांट में आग लगी हुई है। जब गावं का ही एक मजदूर वहां पहुंचा तो उसने गांव के ही सोनू व दो अज्ञात लोगों को वहां से भागते हुए देखा जिसकी सूचना मजदूर ने उन्हें दी। उन्होंने प्लांट पर जाकर देखा तो सामान जला हुआ था। साथ ही पिपरमेंट के आयल की कैन गायब थी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment