
कालपी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालपी यमुना पुल पर कोतवाली पुलिस के द्वारा लाक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना मास्क या गमछा लगाए गाड़ी चला रहे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले उन्नीस लोगों के खिलाफ चालान काटकर 7200 रुपए समन शुल्क वसूला गया।
गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार व पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के निर्देश पर कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल तथा महमूदपुरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सैनी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबिल प्रहलाद व अशोक व होमगार्ड नवल किशोर ने कालपी यमुना पुल बाई जी मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का सही तरीके से पालन न करने तथा गाडिय़ों के चालकों तथा परिचालकों द्वारा गमछा या मास्क न लगाने के फलस्वरूप पुलिस टीम ने लाक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में उन्नीस लोगों का चालान किया तथा 5200 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए। वहीं मुन्ना फुलपावर चौराहे पर उपनिरीक्षक रवि मिश्रा द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेक किए गए तथा दो लोगों का चालान किया गया तथा दो हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया।







Leave a comment