
कदौरा। ग्रामीणांचल क्षेत्र में बाहर से लौटे प्रवासी मजदूर की बाइक ग्रामीण से टकराने पर दोनों लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं दोनों का उपचार जारी है।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम उदनपुर में विगत दिन पुणे से लौट कर आए प्रवासी मजदूर पुरुषोत्तम निवासी उदनपुर की बाइक अनियंत्रित होकर ग्रामीण परशुराम निवासी कुसमरा से अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन सीएचसी कदौरा ले जाया गया। वहीं मजदूर द्वारा बताया कि सडक़ में मवेशी अचानक सामने आ जाने से दुर्घटना हो गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए। फिलहाल दोनों ग्रामीणों का सीएचसी में दो दिन से उपचार जारी है। सिर व शरीर में चोट आने पर पट्टी कराई जा रही है। वहीं डाक्टर द्वारा बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। वहीं घायल प्रवासी मजदूर द्वारा बताया गया कि पुणे में मजदूरी कार्य करता था। लाक डाउन में मजबूरीवश उसे घर लौटना पड़ा और कुछ ही दिन बाद उक्त दुर्घटना से वह और भी आहत हो गया जिसके पास उपचार के लिए भी धन नहीं रहा। फिलहाल आंशिक चोट होने के कारण वह सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहा है।






Leave a comment