
कदौरा। ग्रामीणांचल क्षेत्र में खेत गए किशोर के घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। दो दिन तक तलाश करने के बाद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी फैयाज पुत्र शहजाद बेग द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उसका पुत्र फैशल (15 वर्ष) 26 मई की सुबह भैंस लेकर खेत पर गया था। उसके वापस घर न लौटने पर परिजनों द्वारा गांव में ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं किशोर के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा आसपास रिश्तेदारी में तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग न लगने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई है। मामले में निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।







Leave a comment