
कुठौंद। औरैया से जालौन की तरफ ईंटा भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक सहित उसका सहयोगी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हदरुख चौकी पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से उठवाया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुल के पास ईंटा से भरी ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर औरैया से ईंट भरकर जालौन की तरफ जा रहा था तभी हदरुख पुल के नीचे से गुजरते समय ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चला रहे वाजिद निवासी जौनपुर थाना अजीतमल एवं उसके सहयोगी उदय गंभीर रूप से घायला हो गए। सूचना पाकर पहुंचे हदरुख चौकी इंचार्ज दिव्यप्रकाश तिवारी ने लोगों की मदद से घायलों को उठवाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।






Leave a comment