माधौगढ़। गुरुवार की शाम को सिहारी रोड पर ईंटा भरे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार मनोज गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी मालवीय नगर को घायल कर दिया था जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रिफर कर दिया गया था।
हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया था और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। घायल मनोज गुप्ता के पुत्र आकाश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाल सुनील यादव ने ट्रैक्टर चालक आरोपी सर्वेश पुत्र भोगीलाल निवासी मिझौना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment