उरई. मुख्य  चिकित्सा अधिकारी कार्यालय संबद्ध एक चिकित्सक कोरोना के कारण 2 महीने तक लापता रहे फिर भी उन्हें वेतन मिलता रहा. यह खुलासा सामने आने के बाद सी एम ओ मैडम सवालों के घेरे में आ गयीं हैँ.
    उन्होंने कहा कि डाक्टर साहब तो कल ही यानी गुरुवार को भी यहीं थे जबकि सच्चाई यह है कि कल संयुक्त निदेशक झांसी से निरीक्षण करने आये थे तभी वे भी 2 घंटे के लिए उनके साथ मुंह दिखाई के लिए आ गये थे. हालांकि अपने स्टाफ को चकमा देने के लिए वे पहले से अपने को अनौपचारिक तौर पर जेडी कार्यालय में सम्बद्ध कर लिए जाने की बात कह रहे थे.
महामारी के समय उनके दुबक जाने को गंभीर मामला माना जा रहा है क्योंकि इससे अन्य चिकित्सकों पर  भी प्रभाव पड़ने की आशंका थी जिससे स्थिति बिगड़ सकती थी.

Leave a comment