कोंच -उरई. अखिल भारतीय  दोहरे समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहर सिंह दोहरे और उपाध्यक्ष रमाकांत दोहरे की संस्तुति पर प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह आजाद ने जिले में राज कुमार दोहरे को पत्रकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष घोषित किया है जिससे उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गयी. कोंच आने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन  करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया.
इस मौके पर केशराम दोहरे, पिन्टू, कश्मीर पाल, भारती, रवि, शिवराज, राहुल, अलईपुरा पत्रकार रविन्द्र गौतम, प्रदीप मेहतवानी, मान सिंह गौतम, आशीष बौद्ध,. महेन्द्र गौतम, सुधीर राना पुष्पेंद्र दोहरे, राहुल कुमार, अभिनय कुमार आदि थे.

Leave a comment