रई ।विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के चलते असहाय व निर्धन वर्ग की सहायता के लिए सहकार भारती निरन्तर सक्रिय है। प्रशासन व पुलिस के सहयोग से सहकार भारती  के पदाधिकारी/ राशन एवम् मास्क निर्धन वर्ग के लोगों में वितरित कर रहे है। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने  आज करमेर रोड राजेन्द्र नगर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के परिवार जनो को मास्क एवम् राशन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोये। सनातन परंपरा में दान का अत्यंत महत्व है। इस मौके पर स्वावलंबन एवम् प्रशिक्षण प्रमुख विनीता पांडेय  विश्व हिन्दू महा संघ जालौन के जिला प्रभारी ओमकार सिंह    सेंगर   भुधर कुमार पांडेय  वंदना राखी योगेन्द्र प्रताप सिंह    सहकार भारती के जिला महामंत्री कुंदन सिंह जिला उपाध्यक्ष राहुल समाधियां रविन्द्र सिंह परमार  मौजूद थे। सहकार भारती  के क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्र के निर्देशन में जरूरतमंद परिवारों के लिए  सहकार भारती जनपद जालौन  द्वारा  सामग्री के किट तैयार किये जा रहे है। आज राजेन्द्र नगर करमेर रोड  के निकटवर्ती क्षेत्रों में 100 परिवारों को एक सप्ताह की रसद सामग्री पहुंचाई गई।
 लॉकडॉउन की अवधि में सहकार भारती से जुड़ी महिलाएं मास्क  निर्माण व वितरण का कार्य कर रही है

Leave a comment