
भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया हिंदा पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का किया सम्मान
जालौन। पत्रकार समाज का निष्पक्ष आइना सभी के समक्ष प्रस्तुत करता है। पत्रकार जब लिखता है तो बात नश्तर की तरह लोगों के दिल में उतर जाती है। लोग उनकी लिखी हुई बात पर विश्वास करते हैं यही सबसे बड़ी कामयाबी है। यह बात हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भाजपा नगर अध्यक्ष ने पत्रकारों का सम्मान करते हुए कही।
हिंदी पत्राकारिता दिवस पर भाजपा नगर कार्यकारिणी द्वारा नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में पत्रकार ही हैं जिनकी लिखी हुई बात पर लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। पत्रकार ही समाज का निष्पक्ष आइना लोगों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक ने कहा कि पत्रकार जब शब्दों का सटीक चयन कर अपनी बात को लिखता है तो बात लोगों के दिलों में नश्तर की तरह उतर जाती है। समय की मांग की है कि पत्रकार इस विश्वनीयता को बनाए रखें। इस दौरान भाजपा की नगर इकाई द्वारा नगर के सभी पत्रकारों को माला पहनाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी, राजीव मोहन मिश्र, डा. बृजेंद्र दुबे, पवन अग्रवाल, पप्पू चौहान, अविनाश सेंगर, राजा विश्नोई, अविनाश सेंगर, सुनीता ताम्रकार, अनुपम गुर्जर, कुसमा सोनी, अनुज शाक्य, सुशील प्रजापति, गोलू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।






Leave a comment