उरई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तेज-तर्रार नेता अमिय त्रिपाठी लकी को युवा मोर्चा का जिला संयोजक नियुक्त किये जाने से समूचे जनपद में उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कई जिलों में अपनी नई टीम गठित की है। इसके तहत जालौन जनपद में उन्होंने अमिय त्रिपाठी पर भरोसा जताया है। जिन्हें संगठनात्मक क्षमता का धनी माना जाता है। इस घोषणा के बाद लकी के प्रशंसकों और समर्थकों ने सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में युवा मोर्चा नई बुलंदियों को छुएगा।






Leave a comment