जालौन। नगर पालिका द्वारा नगर में पांच स्थानों पर लगवाए गए वाटर कूलरों में अधिकांश वाटर कूलर देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं जिसके चलते गर्मी के मौसम में राहगीर इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से गर्मी के मौसम में नगर में आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए नगर के पांच प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए गए थे ताकि गर्मी के मौसम में नगर में बाहर से आने वाले लोग और राहगीर शीतल जल से अपना गला तर कर कुछ राहत पा सकें लेकिन दिक्कत यह हो गई कि इन वाटर कूलरों को देखरेख ढंग से नहीं की गई जिसके चलते इनमें से अधिकांश वाटर कूलर खराब हो चुके हैं। वाटर कूलर खराब होने से इनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम में नगर में आने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके चलते राहगीर परेशान हैं। वह पेयजल के लिए इधर उधर भटकते नजर आते हैं। इस संदर्भ में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पांच वाटर कूलर लगवाए गए थे जिनमें तीन वाटर कूलर ठंडा पानी दे रहे हैं जबकि दो वाटर कूलर में कोई तकनीकी खराबी की वजह से वह ठंडा पानी नहीं रहे हैं। वैसे अभी वह गारंटी पीरियड में जिनकी कंप्लेंट डाली जा चुकी है। लाक डाउन के चलते से अभी कोई मिस्त्री नहीं आया है। जैसे ही मिस्त्री आता है वाटर कूलर सही करा दिए जाएंगे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts