
उरई | जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन उरई में एक पत्रकार वार्ता आहूत की गई जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए बस उपलब्ध कराने के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा की गई घृणित राजनीत की निंदा की गई और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर दर्ज मुकद्दमे और उसके बाद उनकी जमानत याचिका रद्द किए जाने पर निंदा की गई हालांकि वार्ता में ये कहा गया कि न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है किंतु प्रदेश सरकार का रवैया निंदनीय है।
वार्ता में बताया गया कि इस घटना क्रम की सूचना प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को दी जाएगी | उनसे लोकतंत्र की रक्षा की गुहार लगाई जाएगी।
साथ ही साथ जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा और अन्य कांग्रेसजनो पर दर्ज मुकद्दमे बापिस लिए जाने संबंधी मांग राष्ट्रपति से की जाएगी।
वार्ता में सभी कांग्रेसजनो ने प्रदेश सरकार के कदमो की आलोचना की और जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है ताकि प्रदेश सरकार की तानाशाही का विरोध किया जा सके |
वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद बृज लाल खावरी,प्रदेश सचिव प्रेम नारायण पाल, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी , धीरेन्द्र शुक्ला सेवादल जिलाध्यक्ष, सत्यपाल शर्मा , संतराम नीलांचल, दीपांशु समाधिया,अमित पांडेय,सिद्धार्थ दीवौ लिया आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment