कालपी। कालपी नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी कालपी बड़ी मस्जिद जुलैहटी के पीछे एक महिला कोरोना पाजटिव पाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी सहित आलाधिकारियों ने पूरे एरिया को सेनेटराइज के अलावा सील कर दिया।
नगर के जुलैहटी स्थित बड़ी मस्जिद के पीछे हाजी नाना वाली गली में अदनान चप्पल वाले के यहां करीब पच्चीस वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजटिव आने के बाद उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सुंदर सिंह, आरआई रामभवन सिंह सहित आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उस एरिया को सफाई कर्मियों के द्वारा सेनेटराइज कराया तथा कोरोना पाजीटिव पाई गई महिला के परिवार से पूछताछ कर उस इलाके को सील कर दिया तथा उसके व उसके परिवार के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। बताया जाता है कि कोरोना पाजीटिव पाई गई महिला के परिवार के लोगों की मुख्य बाजार में जूता चप्पल की दुकान के अलावा गोदाम भी है।







Leave a comment