जालौन। नगर के मुख्य मोहल्ला चिमनदुबे निवासी वीरेंद्र गुप्ता की पुरानी नझाई में किराने की दुकान है। सोमवार को वह बस से कानपुर दुकान का सामान लेने के लिए गए थे। रात में वापस लौटते समय रास्ते में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। घर आने के बाद रात में उनकी मौत हो गई।
सुबह अंतिम संस्कार के पूर्व किसी न इसकी जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस ने डाक्टरों की टीम बुलाकर उनका सेंपल लेकर उसे कोरोना जांच के लिए भेज दिया। साथ ही शव को भी सील कर मेडिकल कालेज उरई भेजा गया। इसकी जानकारी जैसे ही मोहल्ले व नगरवासियों को हुई तो तो लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि बुधवार शाम तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनके मोहल्ले की गली के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे जिसके चलते गली में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। नगर के लोगों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।







Leave a comment