जालौन। कोरोना को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। स्वयं भी सचेत रहें और लोगों को भी जागरूक करें। लंबित विवेचनओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न करें तथा उनका शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। यह निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आयोजित सर्किल के तीनों अर्दली रूम का निरीक्षण के दौरान दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह ने गुरुवार को स्थानीय कोतवाली के साथ सर्किल के तीनों अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों को खंगाला तथा मालखाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती दिखाएं। इसके अलावा भूमि सबंधी विवादों को गंभीरता से लें ताकि किसी प्रकार की हिंसा न फैल सके। लंबित कोतवाली जालौन की 60, कुठौंद 28 तथा सिरसा कलार 22 की विवेचनओं का एक पखवाड़े के अंदर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी वारंटी वांछित चल रहे हैं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करें। कोरोना के कारण जेल से छूटे व अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। नगर के अलावा गांव में भी पुलिस गश्त करे वहां पर भी अपराधियों की गतिविधयों पर पैनी नजर रखें जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधीनस्थों को हर फरियादी से अच्छा व्यवहार करने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर सीओ सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार, एसआई गंगासागर, बलराम शर्मा, सफीक अहमद, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, मुकेश चौहान, शाहजहां, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, देशराज सिंह समेत कुठौंद सुधाकर मिश्रा, सिरसा कलार सौरभ सिंह आदि स्टाफ उपस्थित था।

Leave a comment