जालौन। नगर पंचायत माधौगढ़ के ग्राम डिकौली में स्थित गौशाला में गायों की दुर्दशा को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राहुल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी से भेंट की और उन्हें माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम डिकौली में संचालित गौशाला की दुर्दशा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशाला में जानवरों के रहने की व्यवस्था को तो छोड़ ही दें। उनके चारे, पानी तक की सही व्यवस्था नहीं है। चारा, पानी न मिलने से गायें भूख व प्यास से दम तोड़ रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की दुर्दशा को ठीक कराने की मांग की है। वहीं जिलाध्यक्ष ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर देवप्रताप सिंह जूदेव, वीरू सेंगर, सोनू सिंह राजावत, राम सिंह तोमर, मोनू सेंगर, राहुल राजावत आदि लोग उपस्थिति रहे।

Leave a comment