
गत दिन बाहर से लौटे प्रवासी की सूचना मिलते ही गई टीम को परिजनों ने लौटा दिया था
कदौरा। नगर में दिल्ली से लौटे प्रवासी की संदिग्ध मौत से क्षेत्रीय अधिकारियों में हडक़ंप मच गया क्योंकि दो दिन पूर्व लौटे प्रवासी युवक की जांच में परिजनों की आपत्ति पर टीम को लौटना पड़ा था और बीमारी के बाद मौत से प्रशासन द्वारा हर हाल में मृतक की रेंडम जांच के शव भिजवाया गया।
ज्ञातव्य हो कि नगर कदौरा मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी जितेंद्र पुत्र सुखलाल की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में शव को जांच पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मामले में अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उक्त युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी कार्य करता रहा जो कि चंद दिन पहले दिल्ली से लौटकर कदौरा आया था जिसकी तबियत खराब थी। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत व स्वास्थ्य टीम द्वारा उक्त युवक की जांच के लिए मृतक के घर गए थे लेकिन परिजनों द्वारा युवक की जानकारी न देने पर टीम वापस लौट गई थी तभी 3 मई को मालूम हुआ कि प्रवासी युवक की मौत हो गई है एवं उसका दाह संस्कार भी परिजनों द्वारा किया जा रहा है तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कौशल किशोर, ईओ सुनील कुमार, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार व टीम द्वारा मृतक के वार्ड दरवाजे पहुंचतकर जितेंद्र का शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला शव विच्छेदन गृह भिजवाया गया एवं कोरोना संक्रमण की आशंका जताते हुए उक्त मृतक कब कहां कहां गया व किससे मिला सब जानकारी परिजनों से ली गई। वहीं मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मृतक का शव जांच के लिए भेजा गया है।
–
संवेदनशील इलाके से लौटे युवक की हालत बिगड़ी
थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी महबूब की हालत अचानक बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सीएचसी कदौरा ले जाया गया। वहां चिकित्सक द्वारा काफी उपचार के बावजूद बीमार युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ जिसका बीपी लो होने के कारण युवक बेहोश रहा। चिकित्सक द्वारा आनन फानन युवक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जिसे परिजन जिला अस्पताल की बजाय सीधा कानपुर ले जाया गया। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बीमार युवक अपनी ससुराल खानपुर औरैया में रहता रहा जो कि कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था व उसकी तबियत बिगड़ गई। वहीं बताया गया कि औरैया के खानपुर में कुछ कोरोना पाजीटिव मरीज होने के कारण इलाका संवेदनशील रहा है एवं वहां से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई।





Leave a comment