कदौरा। नगर में बीती रात हल्की बारिश में घर की दीवाल ढह जाने से सो रहा मजदूर परिवार बच्चों को लेकर भाग खड़ा हुआ। दीवाल रास्ते की तरफ गिरने से सभी लोग बाल बाल बच गए।
ज्ञातव्य हो कि नगर कदौरा में हल्की बारिश व हवा से बीती रात मजदूर जीशान पुत्र मुस्ताक के घर कच्चे घर की दीवाल उस समय भरभराकर गिर गई जब मजदूर परिवार बच्चों सहित उसी दीवाल के समीप सो रहे थे। मजदूर जीशान ने बताया कि गरीबी हालात में उसका कच्चा घर बना हुआ है जिसमें एक कमरा है जिसमे मंगलवार की रात जीशान, रुबीना अल्शिया, ईशान, तन्वी सभी उसी दीवाल के समीप सो रहे थे कि अचानक कमरे की दीवाल भरभराकर बाहर की ओर गिर गई जिससे सो रहे लोग बाल बाल बचकर भाग खड़े हुए। उसने बताया कि उसे कालोनी नहीं मिली व कोई आय का स्रोत न होने के कारण कच्ची झोपड़ी में ही परिवार सहित निवास करता है।





Leave a comment