कदौरा। नगर हाइवे पर अलसुबह तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे तांगे में टक्कर मार दी जिससे मजदूर घायल हो गया। वहीं ट्रक भी खाई में जा गिरा एवं मौके से ट्रक चालक फरार हो गया तभी बचाव के लिए दौड़े लोगों द्वारा सूचना देने पर घायल का उपचार कराया गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गफूर खां महाविद्यालय के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे तांगे में टक्कर मार दी जिससे तांगे का घोड़ा व चालक लल्लू पुत्र चुनुवाद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनियंत्रित खाई में जा गिरा जिसमें सवार चालक व क्लीनर दोनों मौके से फरार हो गए। बचाव के लिए दौड़े लोगों द्वारा घायल पड़े तांगा चालक को उठाकर पुलिस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। बताया गया कि ट्रक घाट की तरफ बालू भरने जा रहा था व तांगा चालक बोरियों में बालू बेचकर कदौरा की तरफ अपने गांव जा रहा था तभी अचानक ये हादसा हो गया। वहीं मौके पर पड़े घोड़े का पशुचिकित्साधिकारी विपिन सचान व गजेंद्र सिंह द्वारा उपचार किया गया। साथ ही घायल का उपचार सीएचसी में जारी है। वहीं आए दिन तेज रफ्तार ट्रक चालकों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है।

Leave a comment