पकड़े गए ट्रकों से वसूला लाखों का जुर्माना
उरई। बीते दिनों एआरटीओ की तीन घंटे की चेकिंग में पैंतालीस ओवरलोड ट्रकों को पकडक़र पंद्रह लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया था। वहीं गत देर शाम से चलाया गया अभियान शुक्रवार की शाम तक चला जिसमें भी दो दर्जन ओवरलोड ट्रक पकड़े गए जिनसे लाखों का जुर्माना वसूल किया गया।
जिले में मौरंग व गिट्टी से भरे ट्रकों की निकासी का काम काफी समय से माफिया कर रहे हैं। जब समाचार पत्रों में ओवरलोडिंग की खबरों को प्रकाशित किया गया तो प्रशासन सख्त हुआ और एआरटीओ मनोज कुमार ने सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बीते दिनों महज तीन घंटे की सघन चेकिंग में पैंतालीस ओवरलोड ट्रकों को पकडक़र पंद्रह लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया था। वहीं गुुरुवार की देर शाम से शुक्रवार शाम तक जालौन, कालपी, कदौरा, डकोर क्षेत्र में अभियान चलाकर दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई।

Leave a comment