रामपुरा:- भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह द्वारा रामपुरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
            कान्हा गौशाला रामपुरा पर जिलाध्यक्ष के पहुँचने की सूचना मिलते ही चेयरमैन रामपुरा गौशाला पहुँचे। जिसके बाद भिन्न भिन्न पटल की जानकारी चेयरमैन द्वारा जिलाध्यक्ष को दी गई।  जिलाध्यक्ष द्वारा गायो को मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। जिसमे बताया गया कि गायो को कुटी (हरा चारा) व भूखा दिया जा रहा हैं। गायों के बाड़े में गर्मी को देखते हुए पंखों का भी प्रबंध किया गया हैं। सभी गायों को समय समय पर डॉक्टरों द्वारा परीक्षण भी कराया जाता हैं। व्यवस्थाओं को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह द्वारा कहा कि गौशाला में गायों की स्थिति संतोषजनक है। रामपुरा कान्हा गौशाला में गायों का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण
कान्हा गौशाला रामपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के बाद सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह के साथ विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह, चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, अन्नू शर्मा, कुलदीप सिंह सेंगर, मुहम्मद युशूफ, अंकुर मिश्रा, सुबोध, अरुण कुमार गुप्ता, लिपिक मैथलीशरण, बॉबी सोनी, जितेंद्र, नरेंद्र, महेंद्र आदि सहित गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment