
जालौन। एसपी डा. सतीश कुमार ने कोतवाली में सर्किल के सिरसा कलार, कुठौंद व जालौन कोतवाली का अर्दली रूम किया। कोतवाली में साफ सफाई की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों के अलावा मालखाने का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
अधीनस्थों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बाहर से गांवों में आए हैं। इन पर विशेष नजर रखें। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता करते रहें ताकि यह शांति व्यवस्था भंग न कर सकें। उन्होंने हल्का प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि प्रधान पद के लिए संभावित चुनावों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। गांवों में अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें। यदि कोई शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनताहै तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं कोरोना को देखते हुए नगर के साथ ही गांवों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर सभी विवेचकों को एक पखवारे के अंदर गुणदोष के आधार पर विवेचनाओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा, एसएसआई आनंद कुमार, चैकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई शफीक अहमद, मुकेश कुमार, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, गंगासागर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





Leave a comment