उरई। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में आलाधिकारियों, समाजसेवियों सहित विभिन्न लोगों ने जगह जगह पौधरोपण कर उनके सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही अन्य लोगों को भी पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रकोप से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा करने के लिए जागरूक किया।
एसपी ने वामा सारथी नर्सरी का किया शुभारंभ
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उरई के साथ पुलिस लाइन उरई में पौधारोपण कर वामा सारथी नर्सरी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इनका महत्व बताया।
पौधरोपण से ही सुधरेगा पर्यावरण मिलेगी बीमारियों से निजात: अजय इटौरिया
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद बुंदेलखंड प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष एवं बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजी. अजय  इटौरिया ने ग्यारह फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल के परिसर में पौधे रोपते हुए उन्होंने संदेश दिया कि पौधारोपण से पर्यावरण सुधरेगा एवं बीमारियों से निजात मिलेगी।
प्रकृति के साथ बंद करना होगा खिलवाड़: एसडीएम
कालपी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील प्रांगण कालपी में उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय व तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी सहित तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में वृहद पौधरोपण का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्यारह छायादार पौधों को रोपित किया गया। इस दौरान कमल सिंह, शंशाक शेखर, रामदत्त बाबू, सलीम स्टेनो, हरेंद्र सिंह, प्रमोद दुबे, धीरज पुरवार,नंदू, जगरूप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रकृति मित्र दल का गठन
कालपी। मां वनखंडी सेवा समिति कालपी धाम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने के लिए एक अभियान की शुरूआत की गई। भूमि व वृक्ष पूजन के साथ पीपल का पौधा रोप कर महंत जमुनादास ने उपजिलाधिकारी कालपी कौशल किशोर, क्षेत्राधिकारी कालपी राहुल पांडेय, पर्यावरण कार्यकर्ता अमित इतिहास सहित अन्य सामाजिक लोगों के साथ पर्यावरण सुरक्षा संकल्प अभियान की शुरूआत की।

Leave a comment