कालपी। पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के निर्देश पर चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा से 96 क्वार्टर देशी अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शिवकंद वर्मा, एसआई वसीम अहमद, कांस्टेबिल जगत सिंह, कांस्टेबिल शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।
पकड़े गए अभियुक्त का सीजीएम न्यायालय से वारंट भी जारी हो चुका था और वह कई वर्षों से मध्य प्रदेश आदि से अपनी लोडर पिकअप से भारी मात्रा में शराब तस्करी का कार्य कर रहा था जो गैर प्रांत से शराब लाकर जनपद में बेचने वाला बहुत बड़ा शराब माफिया है। बता दें कि गत 30 नवंबर को पुलिस ने 10416 क्वार्टर यानी 217 पेटी अवैध शराब बरामद की थी तब उक्त अभियुक्त दामोदर शिवहरे पुत्र श्याम किशोर निवासी मोहल्ला न्यू खंडेराव कस्बा थाना जालौन मौके से फरार हो गया था जिसे आज पुलिस ने 96 क्वार्टर शराब के साथ ग्राम बम्हौरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज दिया गया। वहीं कालपी तहसील क्षेत्र के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में काफी दिनों से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे युवक को आज सिरसा कलार पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वांछित चल रहे नितिन राजपूत पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ी मड़ैया थाना सिरसा कलार को थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र वर्मा, कांस्टेबिल आशुतोष गौतम, कांस्टेबिल विजयपाल द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a comment