उरई। गत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा का वर्चुअल युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 433 कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं ने संवाद किया। कुछ कार्यकर्ता टेक्निकल समस्या के कारण नही जुड़ सके।
युवा मोर्चा के जिला संयोजक लकी त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में युवाओं को रार्बटगंज के विधायक भूपेश चौबे का उदबोधन मुख्य वक्ता के रूप में प्राप्त हुआ। इसके अलावा प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, कानपुर बंुदेलखंड अंचल के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, महामंत्री अग्निवेश और क्षेत्रीय अध्यक्ष अमन शुक्ला ने भी इसमें कार्यकर्ताओं का उदबोधन किया।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आवाहन पर प्रदेश भर में युवा मोर्चा के संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। जिले में इसका संचालन भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना के नेतृत्व में हुआ।

Leave a comment

Recent posts