उरई। रविवार को एक ही दिन में जनपद में 10 कोरोना पॉजिटिव सामने आने से प्रशासन और लोग स्तब्ध हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हो चुकी है जिनमें से 15 अभी एक्टिव हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जनपद में कुल 2752 नमूने परीक्षण के लिए भिजवाये गये थे। अभी तक 2549 की रिपोर्ट मिली है जबकि 20 सैम्पिल रिजेक्ट किये जा चुके हैं। रविवार तक 183 सैम्पिल पैडिंग थे। 60 संक्रमितों में से 41 की रिकवरी हो चुकी है जबकि 4 दम तोड़ चुके हैं।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोमवार से बाजार खोलने में दी गई तमाम ढीलों का लाभ यहां नही दिया जायेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनपद में बाजार खोलने की पूर्व से लागू प्रतिबंधित स्थिति जारी रहेगी।






Leave a comment