
उरई। जालौन के जिलाधिकारी के रूप में 9 सितंबर 2017 को जनपद में पदभार ग्रहण करने वाले डा. मन्नान अख्तर ने जिले में कई एेसे कार्य किए जिनको राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से से नवाजा गया।
जनपद में नवाचार शिक्षा व नन्हा कलाम प्रतियोगिता को देश में काफी लोगों ने पसंद किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि एेसी परीक्षाओं को समूचे देश में होना चाहिए। हालांकि प्रदेश में लागू भी कर दिया गया है। यही नहीं इसके साथ साथ जल संरक्षण में भी जिलाधिकारी ने रुचि दिखाते हुए कम लागत में अच्छे चेकडैम बनवाकर किसानों की सिंचाई में सहूलियत की। इसके साथ साथ तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जिससे जालौन में सूखे के समय जिले में पानी की किल्लत कहीं नहीं देखी गई। विकास के कार्यों में बढ़चढक़र हिस्सा लिया। लगातार बैठकों में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को समय से कार्य करने की चेतावनी देते दिखे जिससे विकास के कामों ने रफ्तार पकड़ी थी। इसके अलावा लोकवाणी की शिकायतों के निस्तारण में लगातार चौदह बार प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। इन्हीं सारे कार्यों की फेम इंडिया ने समीक्षा कर जालौन के प्रतिभाशाली जिलाधिकारी को सूची में शामिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। फेम इंडिया मैग्जीन ने जालौन के जिलाधिकारी को सूची में सोलहवें स्थान पर रखा जबकि देश से कुल पचास जिलाधिकारियों को सूची में शामिल किया गया है जिसमें प्रदेश के छह जिलाधिकारी शामिल हैं।






Leave a comment