ओवरलोड मौरम भरकर ले जाते हुए खनिज विभाग ने रंगेहाथों पकड़ा था
उरई। ओवरलोड जो कि बालू माफियाओं का अच्छी कमाई का जरिया है और कुछ ही समय में इससे वह मालामाल हो जाते हैं। प्रशासन लगातार किसी भी तरह से ओवरलोड गाडिय़ां जनपद में न चल पाएं इसको लेकर धृतराष्ट्र की तरह से निगाह गड़ाए हुए हैं और एेसे माफियाओं के ऊपर कार्रवाई की जा रही है लेकिन आदतों से यह लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामले में ओवरलोड मौरम से भरा हुआ ट्रक जिसे खनिज विभाग ने विगत दिनों पकड़ा था और चौकी  में खड़ा करा दिया था जिसको छुड़ाने के लिए ट्रक मालिक कागजों के साथ चौकी पहुंचा। जब पुलिस ने उन कागजों की जांच की तो पता चला कि वह फर्जी है जिस पर ट्रक मालिक की गाड़ी को न छोड़ते हुए उसके ऊपर धारा 420 का मुकदमा पंजीकृत कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया जिसके बाद बालू माफियाओं में हडक़ंप सा मचा हुआ है। मामले का खुलासा आज क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने किया।
उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र यादव पुत्र रामपाल ग्राम डकोर का मौरम से लदा हुआ ओवरलोड ट्रक नंबर यूपी 92 टी 8134 को विगत दिनों खनिज विभाग की टीम ने ओवरलोड पर शिकंजा कसने के लिए खनिज अधिकारी रंजीत निर्मल व पुलिस ने चलाए गए अभियान में धर दबोचा था और ट्रक ओवरलोड़ पाए जाने पर इसके विरुद्ध शिकंजा कसा गया और चालान हुआ जिसके बाद गाड़ी चौकी में खड़ी करवा दी गई जिसको छुड़ाने के लिए पुष्पेंद्र यादव फैक्ट्री एरिया चौकी पहुंचा और गाड़ी के कागजात इंचार्ज अशोक वर्मा को दिखाए जिसमें सेल टैक्स और खनिज विभाग के कागजात थे। चौकी इंचार्ज ने इन कागजातों को गौर से जांचा परखा और अधिकारियों से भी इन कागजातों के बाबत जानकारी ली। खनिज विभाग से जानकारी लेने पर पता चला कि कागजात फर्जी हैं जिस पर चौकी इंचार्ज का पारा गरम हो गया और उन्होंने कहा कि फर्जी कागजात को लेकर चौकी में गाड़ी छुड़ाने के लिए आते हैं और उल्टा पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। इस बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हडक़ंप मचा हुआ है।

Leave a comment