जालौन। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की रणनीति बनाई। बैठक में मौजूद लोगों ने स्वयं भी चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ ली। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्थानीय गांधी स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन के नेतृत्व में स्थानीय सपा कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर एकत्रित हुए और उन्होंने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए भारतीय सौनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। थोपन यादव ने ने कहा कि चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी में जिस प्रकार भारतीय सैनिकों के साथ छल करके उन्हें शहीद किया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। संकट की घड़ी में सपा शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ी है। इस मौके पर इमरान अंसारी, सभासद सोमिल याज्ञिक, राजू यादव, बबलू बाबा, गुड्डू अंसारी, गुड्डा डेंगरे, जीशान अंसारी, फिरोज बाबा, समीर सिद्दीकी, इसरार भाई जीशान कुरैशी, अनम अंसारी, इसरार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू पंडित के आह्वान पर बजरंग दल की स्थानीय कार्यकारिणी ने नगर संयोजक रोहित पाटकार की उपस्थिति में एक बैठक रामजानकी मंदिर में की गई जिसमें बिहारी पाठक ने कहा कि चीन के छल को देखते हुए हम सबका दायित्व बनता है कि अपनी ओर से शहीद हुए सैनिकों के प्रति चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जाए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वयं चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का शपथ ली। साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर गोपाल पंडित, अनिल मिश्रा, आयुष दुबे, घनश्याम तिवारी, चंचल बाबा, वेदांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment