माधौगढ़। नापाक हरकतों से बाज न आने वाले चीन को आर्थिक तौर पर सबक सिखाने के लिए स्वर्णकार समाज के युवाओं ने गांधी चबूतरे पर हुंकार भरते हुए चाइना के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और चाइना मेड सामान की होली जलाई।
स्वर्णकार समाज के युवाओं ने कहा कि चीन के हरकत के कारण देश के बीस जवान शहीद हो गए जिसके लिए चीन को माफ नहीं किया जा सकता। सीमा पर जवान उसे सबक सिखाएंगे तो देश के भीतर उसके बने सामानों का बहिष्कार कर उसे बर्बाद कर देंगे। युवाओं ने देश के निर्मित सामान को खरीदने की लोगों से अपील की ताकि देश मजबूत हो। इस दौरान शशांक सोनी, लालू सोनी, आकाश सोनी, श्याम जी सोनी, अमन सोनी, सिद्धार्थ सोनी, सचिन सोनी, संदीप सोनी, राज सोनी, अनमोल सोनी, राहुल सोनी, हैप्पी सोनी, आसू सोनी, वीरू सोनी, ऋषि सोनी,अमित सोनी, गोपाल जी सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a comment