कोंच। थाना समथर के ग्राम वेलमा जनपद झांसी निवासिनी शारदा देवी पत्नी सुदामा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गत 10 जून की शाम उसका पुत्र सुनील कुमार पुत्र सुदामा अपनी पत्नी पूनम पुत्री अवध बिहारी राजपूत पुत्र परशुराम राजपूत निवासी ग्राम बसोब को लेने के लिए ससुराल आया था।
उसी रात्रि में बिना वजह अवध बिहारी पुत्र परशुराम, नेपाल व प्रदीप कुमार पुत्रगण अवध बिहारी, ममता पत्नी अवध बिहारी और पूनम पुत्री अवध बिहारी निवासीगण ग्राम बसोव ने उसके पुत्र को लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारापीटा जिससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया तब उक्त लोग सुनील को इलाज के बहाने मेडिकल कालेज झांसी ले जाने लगे लेकिन उसकी रास्तें में ही मृत्यु हो गई जिस पर सुनील को मेडिकल कालेज के सामने मृत अवस्था में छोडक़र उक्त लोग भाग गए और उसे फोन से सूचना दी। इस पर जब उसके परिजन झांसी पहुंचे तो देखा कि सुनील की मृत्यु हो चुकी थी। महिला ने पुत्र के ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment