
उरई. समाजवादी पार्टी के युवा नेता सलमान सिद्दीकी के जोश का ठिकाना नहीं रहा. उनसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीधी बात की. राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गयी अहमियत से वे अपार गौरव महसूस कर रहे हैँ.
सलमान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव रह चुके हैँ. आज पार्टी सत्ता में नहीं है फिर भी पार्टी के लिए कुछ कर गुजरने के उनके जज्बे में कोई कमी नहीं आयी है. ऐसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सचेत दिख रहे हैँ. इसी के तहत उन्होंने प्रदेश भर में चुनिंदा कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद किया और उनसे खुद की व पार्टी की कैफियत जानी. सलमान ने बातचीत में जिले में पार्टी की खूबियों और कमियों को बातचीत में गिनाया और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंभीरता से उनकी बात सुनी और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बात पर पूरी संजीदगी से मनन करेगी.







Leave a comment