जालौन। औरैया मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हुए। घायल ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
मदारीपुर निवासी राहुल पुत्र रामजी अपने साथ बाइक पर आकाश पुत्र वीर सिंह को बैठाकर जालौन से घर वापस जा रहे थे तभी सहाव मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं घटना की शिकायत परिजनों ने कोवताली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment