बालू घाट आने जाने वाले वाहनों की तेज गति से बढ़ रही दुर्घटनाएं
कदौरा। सडक़ दुर्घटना में ट्रक के नीचे आए मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में रविवार की शाम कदौरा जलालपुर रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मासूम शनि (10 वर्ष) पुत्र जगरूप निवासी भेंड़ी जलालपुर को रौंद दिया। दुर्घटना में उसका साथी भी घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया। देर रात उपचार के दौरान शनि की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अगले दिन मृतक के पिता जगरूप की तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन कब्जे में ले लिया गया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। आए दिन बालू घाट जाने आने वाले अनियंत्रित ट्रकों से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसाशन से मांग की गई कि उक्त वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण किया जाए जिससे घटनाएं न हों। वहीं मामले में निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।







Leave a comment