
फैक्ट्री मालिक से वार्ता कर दिया राहत दिलाए जाने का आश्वासन
कालपी। गत दिनों नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में कागज फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग से हुए लाखों रुपए के नुकसान का अवलोकन उपजिलाधिकारी कालपी ने किया तथा फैक्ट्री मालिक से वार्ता कर शासन से राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
सोमवार की शाम चार बजे उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने गत शुक्रवार की रात्रि टरननगंज स्थिति स्वास्तिक हैंडमेड पेपर फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग से हुए लाखों रुपए के नुकसान का अवलोकन किया। उन्होंने फैक्ट्री मालिक सीताराम गुप्ता एवं उनके पुत्र सोनू गुप्ता से बातचीत की तथा आग की घटना के कारणों को जाना तथा नुकसान का आंकलन पूछा। इस दौरान उन्होंने इंश्योरेंस की बात भी पूछी जिस पर फैक्ट्री मालिक ने इंश्योरेंस न होने की बात बताई। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि एक पत्र जिला उद्योग की रिपोर्ट तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का लैटर लगवाकर दे दें। वह अपने स्तर से शासन को भेज देंगे। शासन यदि स्वीकृति कर देगा तो राहत राशि मिल जाएगी। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने भी कागज फैक्ट्री का अवलोकन किया था तथा मुख्यमंत्री से मिलकर राहत राशि दिलवाने का आश्वासन दिया था।





Leave a comment