जालौन। चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के दस लाख के जेवरात व 75 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने होटल पर थे। घर पर उनकी मां व पुत्र था। रात में किसी समय अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर कमरे व अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखी सोने की जंजीर दो, मंगलसूत्र दो, हार, झुमकी, कानों के कुंडल, चांदी के दो किग्रा सिक्के, तोडिय़ा व पायल के साथ 75 हजार नगद चोरी कर लिए हैं। सुबह जब मां की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। घर में हुई लगभग दस लाख की चोरी की जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए और घटना जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया एवं अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।






Leave a comment