बैंक अधिकारी पर कर्ज वसूली के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर दिया शिकायती पत्र
कदौरा। बीते दिन किसान द्वारा आत्महत्या मामले में परिजनों द्वारा मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिलने का हवाला देते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जिसमें बैंक अधिकारी द्वारा कर्ज वसूली की प्रताडऩा के चलते किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर होना बताया गया।
ज्ञातव्य हो कि विकास खंड कदौरा क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर निवासी धर्मेंद्र (50 वर्ष) पुत्र जनक सिंह द्वारा बीती रात विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली गई थी। उक्त मामले में परिजनों द्वारा मृतक का अगली सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं घटना के अगले दिन मृतक के परिजन किशन सिंह द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि मृतक चाचा द्वारा बैंक कर्ज वसूली को लेकर अधिकारी की प्रताडऩा से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली गई जिसके द्वारा मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखकर रखा गया था। इसी सुसाइड नोट का हवाला देकर परिजनों द्वारा विधायक, डीएम व बीडीओ को शिकायती पत्र देने की बात कही गई। बताया कि कदौरा शाखा के बैंक अधिकारी द्वारा मृतक को काफी समय से कर्ज वसूली को लेकर गत वर्ष वसूली नोटिस व उसके बाद फोन से कई बार प्रताडि़त किया गया जिससे किसान ने मजबूर होकर जान दे दी। सुसाइड नोट न मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था एवं घटना के बाद घर में सुसाइड नोट मिलने पर ही परिजनों द्वारा शिकायत दी गई।

Leave a comment